News Addaa WhatsApp Group

कसया: करोड़ों खर्च करके बने बस स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की दरकार, नहीं मिल पा रही हैं आवश्यक सुविधाएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2023  |  7:26 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: करोड़ों खर्च करके बने बस स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की दरकार, नहीं मिल पा रही हैं आवश्यक सुविधाएं

कसया/कुशीनगर।बुद्ध की नगरी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर के कसया बस स्टेशन को वर्तमान सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके अत्याधुनिक रूप देने का प्रयास किया और उसका सुंदरीकरण करवाया। परंतु इतने खर्च के बाद भी बस स्टेशन अपनी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। बस स्टेशन के अंदर एकमात्र कैंटीन है जिसका मूल दरवाजा जिधर है वह हमेशा बंद रहता है और पूरब दिशा में किचन के बगल से बाहर स्टाल लगाकर सामानों की बिक्री की जाती है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

ग्राहकों को अंदर बैठने के लिए टेबल कुर्सी और एसी तक की सुविधा है लेकिन न ही एसी चल रहा है और ना ही कोई ग्राहक अंदर जा पा रहा है। खाद्य पदार्थों के नाम पर इस उमस भरी गर्मी में भी पहले के बने हुए बसी खाद्य पदार्थों को परोसा जा रहा है। आर ओ वाटर की सुविधा तो जरूर उपलब्ध है परंतु शुद्ध करने वाली मशीन बस स्टेशन के अंदर है और पानी निकलने वाला टैप दुकानदार ने अपने काउंटर के बगल में छुपा रखा है। एक भी पंखे चलते हुए नहीं पाए गए पता चला बिजली नहीं है। पूछताछ काउंटर खुला मिला परंतु वहां लगभग 30 मिनट इंतजार करने के बाद भी कोई उपस्थित नहीं मिला। दिन के तीन बजे मैनेजर कक्ष में ताला लगा हुआ था। आपात स्थिति से निपटने के लिए लटकी हुई बाल्टिया बिल्कुल खाली थी और आसपास साइकिल खड़ी किए गए थे। बस स्टेशन पर जिम्मेदार अधिकारियों के जो नंबर लिखे हुए मिले उसमें सभी पर प्रयास करने के बावजूद किसी से भी बात नहीं हो पाई। इस प्रकार सरकार के द्वारा यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक बस स्टेशन पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा।

शौचालय में सभी जो भी टूटी लगे हुए थे वह या तो टूट गए थे अन्यथा चालू हालत में नहीं रहे। इन सभी समस्याओं के प्रति ना ही कोई जवाब देह है, और ना ही कोई जिम्मेदारी उठाने को तैयार है।
लेकिन प्रश्न यह जरूर है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर का यह आधुनिक बस स्टेशन अपने यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं क्यों उपलब्ध नहीं करा पा रहा?

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking