News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2023  |  4:40 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई WhatsApp
Responsive image
  • खेल प्रतियोगिता से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है -राकेश जायसवाल
  • जूनियर बालिका वर्ग में सोनबरसाडीह विजेता व सेमरा झुंगवा उपविजेता रही
  • जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा विजेता व सोनबरसाडीह की टीम उपविजेता रही

कसया/कुशीनगर। विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय पकवाइनार डुमरी में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजित हुई।प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मुंडेरारतन पट्टी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।खेल में बच्चों ने अपने दम खम का प्रदर्शन किया।उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख हाटा प्रतिनिधि सुधीर राव के द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता हैं l

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा विजेता तो सोनबरसाडीह की टीम उपविजेता रही।जूनियर बालिका वर्ग में सोनबरसाडीह विजेता व सेमरा झुंगवा उपविजेता रही।खो खो प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में शामपुर व बालिका वर्ग में पकवाइनार डुमरी विजेता रहे। लंबी कूद बालक प्राथमिक स्तर पर सोनबरसाडीह के वाहिद अली विजेता तो जुगनू सेमरा झुंगवा के उपविजेता रहे।बालिका वर्ग में शामपुर की सोनी गोड़ विजेता तो सेमरा झुंगवा की रोशनी उपविजेता रही।लंबी कूद जूनियर बालक में विरेन्द्र राजभर तो बालिका वर्ग में नंदिनी गुप्ता विजेता रही। ऊंची कूद में रितेश सिंह विजेता व आरिफ उपविजेता रहे।जूनियर स्तर बालकों के 100 मीटर दौड़ में सेमरा झुंगवा के विरेन्द्र प्रथम तो सोनबरसाडीह के समीर अली द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में विरेन्द्र विजेता तो अतुल उपविजेता रहे।जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में नंदिनी गुप्ता विजेता तो शमा उपविजेता रही।200 मीटर में रंजना गुप्ता विजेता तो रेहाना उपविजेता रही।खेल प्रतियोगिता का संचालन ब्लाक व्यायाम शिक्षक संजय सिंह,उदयभान सिंह,अमला प्रसाद व सुशील शर्मा के द्वारा किया गया।आभार ज्ञापन आयोजक अजय सिंह व रत्नेश तिवारी ने किया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ल मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,ब्लाक अध्यक्ष महेश रज्जक,नीरज श्रीवास्तव पुष्पा मिश्रा,चंद्रकला पाण्डेय,रीना पाण्डेय,अतीक अहमद, जया तिवारी,ज्ञानचंद कुशवाहा,मृत्युंजय मिश्रा, प्रभात चतुर्वेदी,आशुतोष यादव,अशोक पाण्डेय,सुभाष वर्मा, सतीश पासवान,प्रमोद चतुर्वेदी,इंदू सिंह,राधिका गुप्ता,मधुलिका तिवारी, प्रतिभा सिंह,सत्य प्रकाश, विनय प्रकाश तिवारी,शिवेन्द्र सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking