Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दस मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 21, 2023, 4:39 PM IST • अब तक 82 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • जनपद में फैले तथाकथित दंतकथित पत्रकारो का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के सामने उठा मुद्दा, कार्यवाही का दिया आश्वासन

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 मामले प्रस्तुत किये गये। जिसमे मौके पर 10 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों के जिम्मेदारो को सौप कर टीम बनाकर शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में आने वाले शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण किया जाए। लापरवाही से कार्य करने वाले अधिकारी दंडित होंगे। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य संपादित करने में अधिकारी व कर्मचारी रुचि लें। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर छोटे मामलों के निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन की मंशा है कि स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण इन दिवस के माध्यम से त्वरित रूप से कराया जाए। इनमें आने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय अवधि के अंदर होना चाहिए।इस दौरान कुल 67 मामले आए,जिसमें से महज 10 मामलों का निस्तारण किया गया। इस राजस्व के 43 मामले प्रस्तुत किये गये। इसके अलावा पुलिस विभाग के 08 मामले, विकास 02,शिक्षा 02, विद्युत 04,जिला दिव्यांग 02,पूर्ति 04, सिंचाई 01,नगर पालिका 01आये,इस दौरान नगर में जर्जर भवन में चल रहे राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय के साथ अंय समस्या से जिलाधिकारी को जहा पत्रकारो ने अवगत कराया वही सम्पूर्ण समाधान में ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के सामने पत्रकारो ने जनपद में फैले तथाकथित दंतकथित पत्रकारो का मुद्दा उठाया जिस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच करा कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक धवल कुमार जायसवाल,सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ सुरेश पटारिया,जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी हीरालाल,सीओ कसया कुंदन सिंह, तहसीलदार धर्मवीर सिंह,नायब तहसीलदार आशीष रंजन प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi