News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: द्वितीय राज्यस्तरीय ताईक्वाँडो चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2023  |  4:54 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: द्वितीय राज्यस्तरीय ताईक्वाँडो चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन  
  • प्रतियोगिता  में पांच जनपद सहित  कुशीनगर के दो सौ  खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के औडोटोरियम हॉल में द्वितीय राज्यस्तरीय ताईक्वाँडो चैंपियनशिप का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव, वीरेंद्र सिंह अहलुवालिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की । इससे पूर्व  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  विभा सिंह सलाहकार, महिला व बाल कल्याण मंत्रालय भारत सरकार व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने  माँ सरस्वती की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का  शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन  राकेश कुमार सोनकर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष ने किया। निर्णायक की भूमिका  कुमारी बिंदु गुप्ता ,संजना श्रीवास्तव ने निभाई । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो.सतेंद्र कुमार गौतम, प्रो. राजेश सिंह, डॉ. दुर्गेश मणि त्रिपाठी, डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें। अतिथियों का स्वागत  दीपक मद्धेशिया सचिव,उ. प्र. ताईक्वाँडो एसोसिएशन ने स्मृति चिह्न प्रदान करके किया।

प्रतियोगिता  में पांच जनपद-बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज व कुशीनगर के दो सौ  खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रविवार को  विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र  प्रदान कर कार्यक्रम का समापन होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking