साखोपार,कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नं 6 बाबा साहेब अप्टेनगर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा ब्लूटूथ साउंड सिस्टम,माइक सहित क्रिकेट बैट व हॉकी उठा ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।
पुलिस को दी गयी तहरीर में प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह ने कहा कि बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रधानाध्यापक कक्ष व किचन का ताला तोड़ उसमें रखे सामान को अज्ञात चोर चुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने आगे कहा है कि बुधवार की सुबह ओमप्रकाश प्रजापति जो रसोइया के पति हैं द्वारा मेरे मोबाईल पर विद्यालय की ताला टूटने की सूचना दी गयी।मौके पर पहुँचकर देखा तो विद्यालय से सामान गायब मिला।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…