खड्डा/कुशीनगर। सोमवार की देर शाम खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना-मदनपुर रोड़ पर सोहरौना कुट्टी के समीप बाइकों की आपसी भीडंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया, जहां तीन गम्भीर घायलों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सोमवार की देर शाम सोहरौना कुट्टी के समीप बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भीड़त हो गई जिससे जहरूननेशा पत्नी शातिर 55 वर्ष निवासी घिवहीं थाना कप्तानगंज, यशवंत भारती पुत्र श्रीकांत 34 वर्ष, शंभू पुत्र अज्ञात निवासी खड्डा थाना खड्डा, रामदास कन्नौजिया उम्र 54वर्ष निवासी पकडियहवा टोला (नौरंगिया) थाना नेबुआ नौरंगिया गम्भीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तुर्कहां सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल महिला जहरुननेशा की मौत हो गई। वहीं चिकित्सक ने तीन गम्भीर रूप से घायल यशवंत, शंभू और रामदरस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अस्पताल से मेमो आदि की कार्रवाई चल रही है वहीं मौके पर पुलिस मौजूद है।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…