News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ई- रिक्शा से दबकर 4 वर्षीय मासूम की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 30, 2024  |  5:53 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ई- रिक्शा से दबकर 4 वर्षीय मासूम की मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के स्टेशन रोड पर ई- रिक्शा पर बैठकर दवा कराने जा रही मां बेटी पलटने से घायल हो गईं, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने लड़की की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। गम्भीर चोटिल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

चमरडीहा गांव निवासी सुचिता देवी अपने चार साल की बेटी अमृता के साथ गांव से दवा कराने खड्डा आई थी। चालक मनोज कुमार के ई रिक्शा पर बैठकर अभी ज्यों सहारा बैंक से आगे सुभाष चौक रोड़ पर शिवमंगल मेमोरियल हास्पिटल के समीप रिक्शा पहुंचा कि अचानक पीछे के एक्शल टूटकर पहिया निकल गया और लड़की छिटककर नीचे गिर गई और दब गई। रिक्शा चालक और महिला भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने चार वर्षीय अमृता को मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking