खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बीते मंगलवार की आधी रात युवती को चाकू मारकर घायल करने वाले बगल गांव के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवदत्तछपरा तिराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के एक घर में बीते मंगलवार की आधीरात बगल गांव दरबहा गंगाछपरा निवासी युवक पवन यादव पुत्र रामअवध उम्र 28 वर्ष चाकू लेकर छत के रास्ते कमरे में घुस गया और घर में सो रही 11 वीं की छात्रा को धमकी देते हुए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने युवक के साथ जाने से मना किया तो मनबढ़ युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और तभी से फरार हो गया था। लड़की के चीख पुकार से घर वाले नींद से जागे तो लड़की के शरीर से जगह-जगह खून बह रहा था। परिजनों ने घायलावस्था में लड़की को कोटवां सरकारी अस्पताल ले गये। यहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां लड़की का अभी भी इलाज चल रहा है। उधर पिता की तहरीर पर पुलिस ने पवन के विरुद्ध जानलेवा हमला, छेड़खानी, धमकी सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और लगातार दबिश देकर उसके गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी, शुक्रवार को अभियुक्त पवन यादव को शिवदत्तछपरा तिराहे से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर न्यायालय भेज दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त पवन यादव को गिरफ्तारी करके न्यायालय भेज दिया गया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…