News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मगरमच्छ के हमले से बालक घायल, हरिहरपुर दियारा क्षेत्र का है मामला

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 28, 2024  |  5:45 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मगरमच्छ के हमले से बालक घायल, हरिहरपुर दियारा क्षेत्र का है मामला

खड्डा/कुशीनगर। बाढ़ का दंश झेलने के बाद दियारा के लोगों को जहरीले जन्तुओं आदि का खतरा बढ़ गया है। नदी पार बसे हरिहरपुर गांव का एक किशोर मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गम्भीर रूप से घायल हो गया, किसी तरह झटका देकर उसके चंगुल से दूर हुआ। ग्राम प्रधान ने उसका इलाज कराया जहां उसकी स्थिति सामान्य है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

शनिवार को दिन में 11 बजे हरिहरपुर गांव निवासी सूरज चौधरी 14 वर्ष दियारा के खेत में काम कर रहे अपने पिता बिकाऊ चौधरी के लिए खाना पहुंचाने जा रहा था, लौटते समय एक सोते को पार करते वक्त मगरमच्छ लड़के का दाहिना पैर बीच पानी में दबोच लिया उसके साथ में बड़ा भाई प्रिंस चौधरी हड़बड़ा गया और धैर्य रखकर दोनों भाई मगरमच्छ के चंगुल से किसी प्रकार जान बचाकर भागने में सफल रहे।

इस घटना में सूरज के पैर में काफी घाव हो गया, सूचना मिलने पर नदी के सोते के पास ग्राम प्रधान हीरामन प्रसाद ग्रामीणों के साथ पहुंचे और अस्पताल में ले जाकर लड़के का इलाज कराया जहां स्थिति सामान्य है।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking