News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जिलाधिकारी ने कोप जंगल स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, पशुओं को गर्मी से राहत दिलाने के निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 12, 2024  |  7:46 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जिलाधिकारी ने कोप जंगल स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, पशुओं को गर्मी से राहत दिलाने के निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड स्थित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र कोप जंगल का बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने गो- वंशो की उपलब्धता, भूसा, हरा चारा, धूप से छाए की व्यवस्था, पेय जल की उपलब्धता तथा पशुओं के चिकित्सा संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण किया।

आज की हॉट खबर- नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला,...

जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने निरीक्षण दौरान पूर्व के दिनों में आए आंधी तूफान में उखड़े/टूटे टीन शेड को मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई और तत्काल मरम्मत सहित 4 – 5 शेड अलग से बनवाए जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव को निर्देशित किए, साथ ही उन्होंने बजट मांग पत्र शासन को प्रेषित किए जाने का भी निर्देश दिया।

गो- वंशो हेतु भूसे की पर्याप्त उपलब्धता हेतु ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों से भूसा दान हेतु अपील तथा अन्य ग्रामवासियों के द्वारा भी गो संरक्षण केंद्रों में भूसा दान तथा गो संरक्षण केंद्रों से लोगो के आत्मीय जुड़ाव हेतु लोगों को प्रेरित किए जाने हेतु ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा को निर्देशित किया गया। उन्होंने भीषण गर्मी के दृष्टिगत गो वंशो की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई, इस संबंध में पशु आश्रय स्थल के चारो तरफ पौधे लगवाने व छायादार वृक्ष जैसे पाकड़, पीपल, नीम के पौधे बीच में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आने वाले वर्षा मौसम के दृष्टिगत सभी सुविधाएं शीघ्र पूर्ण कर लिए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

मौके पर उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र कुमार को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही संज्ञान में आने पर रोष व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई तथा अपने कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित को आगाह करते हुए कहा की बेजुबान पशुओं के खाने पीने में कभी भी कोई कमी न होने पाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गर्मी से पशुओं को तत्काल राहत दिलाने सहित 4- 5 शेड का निर्माण कार्य व मरम्मत का कार्य अपनी देख रेख में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा पूर्व में हुए निर्माण कार्यों के संबंध में कार्यदायी संस्था से भी जवाब तलब किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन दिवेदी, उप जिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा, पशु चिकित्सक डा. वीआर वर्मा, सचिव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई…

पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक
पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक

पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार…

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking