News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आईपीएल चीनी मिल ने 121 दिनों में 24.83 लाख कुंतल गन्ना पेराई कर किया सत्रावसान

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 22, 2025  |  9:02 PM

288 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आईपीएल चीनी मिल ने 121 दिनों में 24.83 लाख कुंतल गन्ना पेराई कर किया सत्रावसान WhatsApp
Responsive image
  • यूनिट हेड एनपी सिंह, केन हेड़ सुधीर कुमार ने जनप्रतिनिधियों, किसानों, कर्मचारियों एवं सभी वर्कर्स को सहयोग के लिए दिया धन्यवाद, जताया आभार
  • 01 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का 7729.18 लाख रूपए किया भुगतान
  • पिछले सत्र की अपेक्षा 12 हजार कुंतल अधिक हुई पेराई

खड्डा, कुशीनगर। आई.पी.एल. चीनी खड्डा नें क्षेत्र के संपूर्ण गन्ना पेराई कर शनिवार को पेराई सत्र 2024-25 समापन कर दिया। इस वर्ष चीनी मिल ने बढ़ाई गई क्षमता के अनुसार कुल 121 दिन में
24.83 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। सत्र के समापन के समय पूजन अर्चन कर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शनिवार को सत्रावसान कर दिया गया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

चीनी मिल के यूनिट हेड एन.पी. सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि इस वर्ष चीनी मिल 22 नवम्बर 2024 को पेराई कार्य आरम्भ कर दिनांक 22 मार्च 2025 शनिवार को सत्रावसान किया गया, जिसमे कुल 121 दिन में चीनी मिल ने कुल 24.83 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर पाई जबकि गतवर्ष 153 दिनों मे 24.71 लाख कुंतल गन्ने की पेराई किया गया था। अधिकारी द्वय ने बताया कि इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा देर से बारिश होने के कारण गन्ने की फसलों पर प्रभाव पड़ा और सुख गया। पूर्वांचल की सभी चीनी मिलों पर प्रभाव पड़ा लेकिन खड्डा चीनी मिल ने गतवर्ष से बारह हजार कुंतल अधिक पेराई किया, जिसका मुख्य कारण चीनी मिल का विस्तारिकरण कर समय से मिल में पेराई करना रहा क्योकि अक्सर मिल एक्सपेंशन करने पर समय से नहीं चल पाती जिसमे हमारे आईपीएल मुख्यालय के प्रबंधतंत्र की मुख्य भूमिका रही क्योंकि हमें समय से कार्य करने का अवसर दिया। यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड़ सुधीर कुमार ने सफल पेराई सत्र के लिए परिक्षेत्र के गन्ना किसानों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना की और आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि गन्ने का भुगतान 01 मार्च 2025 तक ख़रीदे गए 20.93 लाख. कु.गन्ने का भुगतान 7729.18 लाख रूपए कर दिया गया है और गन्ना विकास अंशदान भी किया जा चुका है, साथ ही किसानों से विनम्र अनुरोध है कि चीनी की क्रेशिंग कैपेसिटी 25000 कुo है और आगामी वर्ष मे समय से इसी कैपेसिटी से चलाया जायेगा जिसके लिए अपने पेड़ी व पौधा गन्ने की अच्छे से देखभाल कर अपनी पैदावार बढ़ाये जिससे आगामी वर्ष मे आपकी चीनी मिल को क्रेशिंग कैपेसिटी 25000 कुo प्रति दिन से पेराई हेतू कुल 40 लाo कुo गन्ना मिल सके चीनी मिल सहयोग के लिए साथ है। समापन के समय विभागध्यक्ष यांत्रिक, उत्पादन, लेखा, तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking