News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 20, 2025  |  6:53 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
  • वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत 14 लाख 20 हजार रुपये) के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में खड्डा पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों के कब्जे से 225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन सहित आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है। तस्कर नदी के रास्ते नांव से अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर ठिकाने लगाने के फ़िराक में थे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

प्रभारी निरीक्षक खड्डा गिरिजेश उपध्याय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय कुमार यादव उप निरीक्षक, बबलू कुमार सोनकर उप निरीक्षक रोहित कुमार सिंह सिपाही शिवानन्द सिंह एवं कान्स्टेबल लाल बहादुर यादव की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शराब तस्कर चन्द्रेश गौतम निवासी मुजहना बुजुर्ग थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज एवं रमेश बिन्द निवासी कैलाश नगर थाना पटखौली जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लग्जरी कार एवं तस्करी कर ले जायी जा रही 225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए वाहन सहित अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है। वाहन सहित अवैध शराब की कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking