News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

May 14, 2026  |  6:46 PM

330 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन WhatsApp
Responsive image
  • आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में भुजौली खुर्द गांव के समीप कोतरहा नाला के समीप 5 दिनों पूर्व मनबढो द्वारा चाकूबाजी की घटना कारित करने के बाद बुधवार की शाम चाकूबाजी में घायल एक युवक जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने के बाद बुधवार को उसकी सांसें थम गई, परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश पनप गया और गुरुवार को खड्डा -मठियां मार्ग पर शव रखकर दोषियों को फांसी, अहेतुक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। सीओ और नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शव का दाह संस्कार को राजी हुए, शाम तक अभी दाह संस्कार नहीं हुआ है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदा छपरा निवासी छोटे लाल यादव पुत्र ठगई 30 वर्ष अपने भांजे अजीत यादव पुत्र दीनानाथ यादव 24 वर्ष निवासी हथिया थाना खड्डा के साथ बीते शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर से मिट्टी गिराकर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान नाला पर बने पुल पर बैठे भुजौली निवासी अब्बास पुत्र आलमगीर, आकाश तथा छोटेलाल पुत्र महंगू से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया हमले में अजीत यादव के पेट तथा छोटे लाल यादव की कमर और पीठ में चाकू लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल अजीत को कोटवा तथा छोटेलाल यादव को खड्डा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अजीत की हालत अत्यधिक गंभीर होने पर चिकित्सको ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।

सोमवार को घायल अजीत के पिता दीनानाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अब्बास खदेरू और छोटेलाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। वहीं बुधवार की शाम इलाज के दौरान अजीत की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई। युवक की मौत की घटना ने गांव व क्षेत्र में लोगों को झकझोर दिया, हथियां गांव सहित अगल- बगल के गांव की महिलाओं और पुरुषों ने शव देखने को जमावड़ा लग गया। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने शव गांव से लेकर आए और मठिया -खड्डा मार्ग पर शव रखकर धरना प्रदर्शन करने लगे। लोगों की मांग थी कि हत्यारों को फांसी दिया जाए, परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए और हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए।

मौके पर शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। काफी देर के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार और सीओ विरेन्द्र सिंह के द्वारा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, समुचित आर्थिक मदद के आश्वासन पर लोग शव का दाह संस्कार के लिए राजी हुए लेकिन खबर लिखे जाने तक अभी दाह संस्कार नहीं हुआ था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking