News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 15, 2026  |  1:43 PM

962 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की खबर आई हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15 मई 2026 को सुबह करीब 7 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम शिवसरया बुजुर्ग में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना मृतका के भतीजे सूरज शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम तुर्कपट्टी महुआ सूर्य मंदिर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर द्वारा दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय,चौकी प्रभारी समउर अखिलेश कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंची ,और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंजली शर्मा पत्नी कमलेश शर्मा निवासी शिवसरया बुजुर्ग थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अंजली शर्मा ने घर की छत पर लगे एंकल में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों द्वारा शव को नीचे उतारकर आंगन में रखा गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में किसी प्रकार का कोई आवेदन समाचार प्रेषण तक पुलिस को नहीं मिली हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking