News Addaa WhatsApp Group Join करें

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 14, 2026  |  4:11 PM

2,055 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल” WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की सनसनीखेज मौत के बाद पूरा इलाका गुरुवार को भी चर्चा और अटकलों से गर्म रहा। गांव की गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक हर जुबान पर एक ही सवाल सुनाई देता रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दामाद ने पहले अपनी सगी साली को गोली मारी और फिर खुद को भी मौत के घाट उतार लिया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उस समय चीख-पुकार मच गई जब बिहार निवासी दामाद जितेंद्र प्रजापति ने कथित तौर पर अपनी साली नैना को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। देखते ही देखते पूरा परिवार मातम में डूब गया और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तैर रही हैं। कोई इसे तरह तरह के विवाद से जोड़ रहा है तो कोई इसके पीछे किसी गहरे रहस्य की आशंका जता रहा है।
हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। यही कारण है कि यह मामला लोगों के बीच एक पहेली बन गया है। इधर मृतका नैना की मां गौतम देवी और मृतक जितेंद्र प्रजापति की पत्नी बेवी के बयानों ने इस पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। दोनों महिलाओं की बातों से घटना की कहानी किसी दूसरी दिशा की ओर इशारा करती दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों की भूमिका और घटना से पहले की परिस्थितियों को लेकर भी गांव में सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ, उससे कई अनसुलझे सवाल सामने खड़े हो गए हैं। आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला सीधे मौत तक पहुंच गया। क्या यह अचानक लिया गया फैसला था या इसके पीछे पहले से कोई तनाव चल रहा था, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उधर पुलिस भी मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

बोले प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज!

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने इस संवाददाता से बताया कि पुलिस घटना के हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले के वास्तविक कारणों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking