News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: खाद्यान्न कटौती से परेशान कोटेदारों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 23, 2023  |  8:03 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: खाद्यान्न कटौती से परेशान कोटेदारों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय पर सोमवार को राशन ठेकेदार के कटौती से परेशान कोटेदारों ने तहसील अध्यक्ष बृजभूषण कुशवाहा की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

सोमवार को तहसील मुख्यालय पर तहसील कोटेदार संघ के अध्यक्ष बृजभूषण कुशवाहा की अगुवाई में विक्रेता प्रभात तिवारी, सुदामा जायसवाल, विजय कुशवाहा, धर्मपाल कुशवाहा, रामपरिखन सिंह, जयप्रकाश, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रभान वर्मा, मनोज आदि ने ठेकेदार द्वारा दिए जा रहे खाद्यान्न में कटौती करने, बोरे का वजन न देने आदि की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जून 2022 से अब तक कमीशन नहीं मिला है। नकद धनराशि को चालान के माध्यम से जमा कराया गया लेकिन भुगतान अब तक नहीं किया गया। गोदाम में राशन कम होने से वितरण में काफी कठिनाई होने की बात की। कोटेदारों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार रवि यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking