खड्डा/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयोजक डा.प्रवीण भाई तोगड़िया का खड्डा क्षेत्र के भुजौली बाजार व खड्डा में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
भुजौली बाजार में मंगलवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डा.तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक होने की जरूरत है। देश के अंदर हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है। इसको गंभीरता से लेकर समाज मजबूती के लिए काम करना होगा। राम मंदिर निर्माण सौभाग्य का विषय है। इसके लिए अशोक सिंघल, महंत अवैद्यनाथ वह कोठारी बंधुओं के संघर्ष को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट हो रहा है।
महराजगंज जनपद जाते समय उनके काफिले को खड्डा के महाराणा प्रताप चौक पर लल्लन गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, संतोष जायसवाल, इन्द्रजीत गुप्ता, दयानंद मद्धेशिया, रोशनलाल भारती, प्रिंस मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया, हनुमान गुप्ता, दीनानाथ मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया, मोनू राजभर, गोलू वर्मा, आकाश गुप्ता, विशाल गुप्ता, राज चौरसिया, संदीप जायसवाल आदि तमाम कार्यकर्ता ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से प्रसन्न डा. तोगड़िया ने अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने पर प्रसन्नता जताई।
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…