News Addaa WhatsApp Group

खड्डा कस्बे के सुभाष चौक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक 37 वर्षीय युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 22, 2025  |  9:57 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा कस्बे के सुभाष चौक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक 37 वर्षीय युवक की मौत
  • जीआरपी पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, अन्य कार्रवाई जारी
  • बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बनार झूला भगवानपुर गांव निवासी है मृतक 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा कस्बे के सुभाष चौक स्थित रेलवे ढाले पर शनिवार देर शाम एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड एवं मोबाइल से उसकी पहचान राजेश साहनी 37 वर्ष के रूप में हुई है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

गोरखपुर- नरकटियागंज रेल खंड के खड्डा रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाले सुभाष चौक के पास क्रासिंग पर सवारी गाड़ी गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर एक कटा शव देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। शरीर पर ऊनी कपड़े और पैंट पहने एक व्यक्ति का शरीर दो टुकड़ों में कटा और मोबाइल दूर छिटका मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की तलाशी ली और मोबाइल और आधार के जरिए मृतक की पहचान राजेश साहनी 37 वर्ष निवासी बनार झूला भगवानपुर, चैता जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।

जीआरपी पुलिस के पनियहवा चौकी इंचार्ज गोपाल यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटे हुए हैं वहीं परिजनों को भी सूचना दे दिया है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking