News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मासूम को जहर पिला मार देने का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 22, 2025  |  5:27 PM

138 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मासूम को जहर पिला मार देने का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव का है मामला
  • जहर देकर 18 माह की मासूम को जान से मारने का पड़ोसियों पर आरोप
  • पिता सन्नी राजभर ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराने की लगाई गुहार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आया है। 18 माह की मासूम को पड़ोसियों द्वारा जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है जहां पीएम के बाद शव घर आने पर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

मामला थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव का है। जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में सम्मी राजभर ने आरोप लगाया है कि उसकी 18 माह की पुत्री राधा को शुक्रवार की सुबह पड़ोस के रहने वाले पति-पत्नी ने जहर देकर मार डाला है। जहर देने के कुछ समय ही लड़की की मौत हो गई। आरोप है कि दो दिन पूर्व पुराने रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी जिसे गांव के लोगों ने सुना था। सूचना पर खड्डा थाने के एसआई शर्मा सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को शव पीएम से आने के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। परिजनों ने मासूम का दफन कर दिया है। पुलिस मामले के छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking