हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो के एंव वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को पुलिस द्वारा दहेज हत्या मे वांछित चल रहे दो अभियुक्त गण अजमत हुसैन पुत्र अलहम अंसारी उम्र 28 वर्ष व अलहम अंसारी पुत्र वजीर अंसारी उम्र 65वर्ष निवासी ग्राम पोखरभिंडा हाटा कुशीनगर को उपनिरीक्षक देशराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहर बाद बरवाछत्तर दास पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
उक्त आरोपी मु0अ0सं0 63/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के वांछित थे। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी।इस गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 राहुल सिंह, हे0का0 राजेश कुमार, का0 बृजेश सिंह यादव मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…