News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तहसील अध्यक्ष बने महेंद्र पांडेय और ब्लाक प्रभारी संजय पाण्डेय मनोनीत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 4, 2025  |  9:10 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहसील अध्यक्ष बने महेंद्र पांडेय और ब्लाक प्रभारी संजय पाण्डेय मनोनीत
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाई खड्डा की नेबुआ में हुई बैठक, सर्व सम्मति से चुने गए पदाधिकारी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के नेबुआ स्थित एक भवन परिसर में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा एक बैठक किया गया।जिसमे संगठन के मजबूती पर चर्चा करने के साथ तहसील अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता के साथ ऐसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं जिसमें समाज का हित जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि कमियां उजागर करने से उन्हें दूर करने का अवसर भी मिलता है। ग्रामीण पत्रकार वर्तमान पत्रकारिता की रीढ़ हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता से जुड़ी कठिनाइयों पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों की मेहनत की सराहना की। खड्डा तहसील अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि पत्रकार को निर्भीक एवं निष्पक्ष होना चाहिए।उन्होंने ने एसोसिएशन और उसके संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए गोष्ठी में अपना अभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से मनोनीत तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय को श्री उपाध्याय ने तहसील अध्यक्ष की घोषणा की तथा खड्डा ब्लाक इकाई के अध्यक्ष संजय पाण्डेय को खड्डा ब्लाक प्रभारी मनोनीत किया गया। ग्रापए पदाधिकारियों द्वारा फूलमालाओं से दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस दौरान संजय तिवारी, गिरजेश मल्ल , हरिओम तिवारी, अजय तिवारी, नितेश पांडेय, राजन विश्वकर्मा, संजय पांडेय, विद्याधर तिवारी, लल्लन गुप्ता, नरेन्द्र मिश्रा, दिवाकर गौतम, शैलेश यदुवंशी, महेश श्रीवास्तव, नागेन्द्र मिश्र आदि ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking