News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: देवरिया ने छपरा को एक गोल से किया पराजित, रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 4, 2025  |  9:08 PM

306 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: देवरिया ने छपरा को एक गोल से किया पराजित, रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच WhatsApp
Responsive image

तरयासुजान/कुशीनगर । हर वर्ष के भांति एक बार फिर छठवां वर्ष में तरयासुजान नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण मे आयोजित रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आज उद्घाटन मैच देवरिया क्लब देवरिया और ब्रेजा क्लब छपरा के मध्य खेला गया । जिसके मुख्य अतिथि रेड हिल्स ग्रुप,कुशीनगर,गोरखपुर के चेयरमैन के पुत्र और युवा वर्ग के दिल पर राज करने वाले साहिल अंसारी रहे । उद्घाटन मैच के प्रारंभ होने से पहले गार्ड ऑफ़ ऑनर करके नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान और इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चो ने भव्य झांकी निकाल कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

नेहरू इंटर कालेज के मैदान में खेले गए शनिवार का उद्घाटन मैच का शानदार मुकाबले मे पहले हाफ के मैच मे देवरिया ने पहला गोल कर एक शून्य से बढ़त बना लिया ,जो अंत तक बना रहा । लेकिन छपरा टीम के खिलाड़ी मैच के आखिरी क्षण तक संघर्ष करते रहे,लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली। इस प्रकार देवरिया की टीम ने अगले चरण की खेल में अपना स्थान बना लिया । जानकारी रहे की रविवार का मैच नेपाल क्लब बहराइच और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला जायेगा ।

उक्त अवसर पर रेड हिल्स टीम के विजय शर्मा के अतरिक्त और सहयोगी मौजूद रहे,जिन्हें इस खेल के आयोजक अंशु तिवारी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के अध्यक्ष प्रताप राय, आदर्श ग्राम पंचायत तरयासुजान के ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ सेवरही के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत सदस्य बच्चा राय, हरकेश बारी, बबलू उपाध्याय, राजेश सिंह, वसीम अहमद, सन्तु ओझा, प्रमोद ओझा, अशोक केडी, शिवेंद्र जायसवाल , कृष्ण वर्मा,प्रफुलंन प्रसाद आदि उपस्थित रहे । वही उद्घाटन मैच का सफल संचालन संतोष कुमार मिश्र और वसीम अहमद द्वारा अपने शब्दों की जादूगरी दिखाते हुए बेखूबी निभाई गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking