News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: करेंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 24, 2022  |  8:33 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: करेंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली के महुअवा टोला गांव में विद्युत प्रवाहित टेबुलफैन की चपेट में आकर एक 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी। मौत होने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के महुअवा टोले में रविवार को जोगेन्द्र गोड की 13 वर्षीय बेटी पायल रविवार को घर पर ही थी। गांव में कई बार बिजली के फ्यूज उड़ने से लाइट नहीं आ रही थी। दोपहर बाद अचानक बिजली आने से अनजान पायल घर में झाड़ू लगाते समय टेबुलफैन को हटा रही थी की अचानक विद्युत स्पर्शाघात से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर मां सहित पूरा परिवार दहाड़े मार रोने लगा। घटना से घर का माहौल मातम में बदल गया। पड़ोसियों सहित गांव के लोग घटना को लेकर शोकाकुल हैं। वहीं परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम आदि नहीं कराने की बात सामने आने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताते चलें कि पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर है।

संबंधित खबरें
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking