खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के श्रीगांधी किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खड्डा फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में चल रहे फुटबॉल कप चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को पीपीगंज की टीम ने देहरादून की टीम को 1-0 से पराजित किया। फुटबॉल मैच का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पीपीगंज एवं देहरादून के बीच खेला गया।
सोमवार को फुटबॉल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा व डॉ. जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात पीपीगंज व देहरादून की टीमों का जबरदस्त मुकाबला शुरू हुआ। पहली पारी में पीपीगंज व देहरादून की टीम बराबर पर रही। दूसरी पारी में पीपीगंज की टीम ने 1 गोल बनाकर विपक्षी देहरादून की टीम से 1-0 से बढ़त बनाकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच के निर्णायक के रूप में मंसूर, हैदर, रहमतुल्लाह, रफुल्लाह, अजय रहे। उद्घोषक विजय कन्नौजिया व अमित पांडेय रहे।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.नीलेश मिश्र, अमरचंद मद्धेशिया, अध्यक्ष राजू गुप्ता, अवनीन्द्र गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, प्रभात तिवारी, संग्राम सिंह यादव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…