News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जुलूस निकाल मनाई रविदास जयंती

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 5, 2023  |  6:53 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जुलूस निकाल मनाई रविदास जयंती WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। संत रविवाद की जयंती आज रविवार को नगर के जटाशंकर पोखरे पर धूमधाम से मनाई गई व जुलूस भी निकाला गया। भाजपा के पूर्व विधायक दीपलाल भारती की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भारती ने कहा कि संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। इनकी प्रतिभा से सिकंदर लोदी भी प्रभावित हुआ था। ग्राम प्रधान सुभाष गौतम ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। ऐसे महापुरुष को अपना आदर्श मान कर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गई जो महाराणा प्रताप चौराहे से होकर स्टेट बैंक तिराहा, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन रोड, फल मंडी,आजाद चौक होते हुए जटाशंकर पोखरे पर पहुँची। इस अवसर पर खदेरू प्रसाद,नौमी चौधरी, रोशनलाल भारती, कैलाश भारती, विजय भारती, शम्भू प्रसाद, अनुज कुमार, संदीप कुमार भारती आदि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking