News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये डॉ. संजय सिंह हुए सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2023  |  6:38 PM

586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये डॉ. संजय सिंह हुए सम्मानित
  • मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर डा.सुरेश पटारिया ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित l

कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में तैनात आरबीएसके टीम के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिये चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है l यह प्रशस्ति पत्र मुख्यचिकित्साधिकारी कुशीनगर सुरेश पटारिया द्वारा दिया गया है l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

बताते चले कि डॉक्टर श्री सिंह ने कोविड काल में अपनी क्षमता व लगन के साथ पूरी ईमानदारी से लोगो का इलाज करतें रहे l कोविड के दौरान जहाँ लोगो के बीमार होने पर डॉक्टर नहीं मिलते थे, वही डॉक्टर सिंह अपनी टीम के साथ निरन्तर लोगो से जुड़े रहे और उनका इलाज करतें रहे l इसके साथ ही लगातार कोविड जागरूकता अभियान से जुड़कर लोगो को टीकाकरण व सम्बंधित बीमारियों व लक्षणों के लिये जानकारियों व इलाज के प्रति जागरूक करतें रहे है l आज भी डॉक्टर सिंह व उनकी टीम क्षेत्र में कैम्प लगाकर जन जनित बीमारियों के बारे में लगातार कैम्प लगाकर लोगो को जागरूक करतें रहते है, और बीमारियों के प्रति जागरूकता फैला कर उनका इलाज व उपाय बताते रहते है l कोविड काल से ही डॉक्टर सिंह की सेवा भाव की काफ़ी प्रसिद्धि रही है l डॉक्टर सिंह को मिले प्रशस्ति सम्मान पत्र मिलने पर सीएची के डॉक्टरों व स्वस्थ कर्मियों और शुभ चिंतको ने शुभकामनायें दी है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking