रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम-कुसम्हां टोला रगरगंज में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम का भव्य भण्डारे के साथ रविवार को समापन हुआ।
समापन के अवसर हाटा के विधायक मोहन वर्मा और कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी पहुंचे और कार्यक्रम की प्रशंसा किये तथा श्रीराम जानकी मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान संगीतमयी कथा और वृंदावन से आये मण्डली द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की गई।समापन के अवसर भारी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान श्रीराम जानकी के मंदिर के पुजारी रामानन्द दुबे, राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ संपादक पीयूष बंका, योगेंद्र नाथ बंका , राकेश कुमार बंका , रविन्द्र बंका , पंकज पोदद्दार,रंजीत सिंह गोलू ,रामा जायसवाल , बबलू तिवारी ,कैलाश तिवारी ,छोटे जायसवाल,विनोद जायसवाल,विनीत सिंह, रविन्द्र मद्धेशिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…