News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तहसील सभागार में एसडीएम आशुतोष ने सुनी लोगों की फरियाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2023  |  6:25 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहसील सभागार में एसडीएम आशुतोष ने सुनी लोगों की फरियाद WhatsApp
Responsive image
  • 23 मामलों में 4 शिकायतों का मौके से समाधान

खड्डा/कुशीनगर। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 23 प्रार्थनापत्रों में 4 शिकायतों का मौके से निस्तारण करा दिया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता एवं तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार की उपस्थिति में समाधान दिवस के अवसर पर 23 फरियादियों ने अपनी- अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें 4 लोगो के प्रार्थना पत्रों का मौके से निस्तारण करा दिया गया।

समाधान दिवस में सोहरौना गांव से समूह में पहुंची जावित्री देवी, सुशीला, रंजना, सुमन, कुसुमावती आदि महिलाओं ने मेन चौराहे की सड़क पर स्थित देशी शराब की दुकान पर आए दिन पियक्कड़ो द्वारा महिलाओं पर छींटाकशी और शोर शराबे से तंग आ जाने और आक्रोश पनपने की शिकायत करते हुए इसे उक्त जगह से दूर कहीं अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की जिसपर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान खण्ड़ विकास अधिकारी खड्डा विनित यादव, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा, लेखपाल धीरज शुक्ला, करूणाकरण चौरसिया, मधुकर श्रीवास्तव, अजीत कुमार सहित पुलिस एवं राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking