News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: बरवारतनपुर निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे का मेडिकल कालेज में इलाज, बाइक और ई- रिक्शा की जबरदस्त हुई टक्कर

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 8, 2024  |  9:05 AM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बरवारतनपुर निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे का मेडिकल कालेज में इलाज, बाइक और ई- रिक्शा की जबरदस्त हुई टक्कर
  • खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव निवासी थे बाइक सवार दोनों युवक
  • हेलमेट नहीं पहने थे बाइक सवार

खड्डा/कुशीनगर। बुधवार की रात लगभग 9 बजे महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा के समीप मोटरसाइकिल और ई रिक्शा वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी सिसवा बाजार भेजवाया जहां एक की मौत हो जाने की चिकित्सक ने पुष्टि कर दी। हादसे में ई- रिक्शा चालक भी घायल हो गया वहीं सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव निवासी नसीम पुत्र कमरुद्दीन अली 24 बर्ष गांव के अरविंद यादव पुत्र अलगू 52 वर्ष के साथ देर शाम सिसवा बाजार की ओर जा रहे थे, बेलवा घाट के आगे सोनबरसा गांव के समीप सामने से सवारी लेकर आ रही ई- रिक्शा वाहन से बाइक की जबरदस्त भीडंत हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर लोहूलुहान हो गम्भीर रूप से घायल हो गए। रफ्तार तेज होने के कारण ई- रिक्शा चालक अजय साहनी 30 वर्ष भी घायल हो गया और यात्री भी छिटपुट घायल हो गए। सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

मोटरसाइकिल चालक अरविंद सहित दो अन्य घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी सिसवा भेजवाया जहां चिकित्सक ने नसीम की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी वहीं गम्भीर स्थिति देख अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। कोठीभार पुलिस ने नसीम के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बरवारतनपुर निवासी एक युवक की मौत और घायल युवक की खबर मिलते ही गांव में मातम और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking