कसया । कसया के गांव कुड़वा दिलीपनगर में बुद्धवार की रात एक युवक की बिजली के करेंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुड़वा के अलावलपट्टी में सोहन पटेल के घर विवाह हेतु टेंट लगा था।रात में विवाह समारोह के दौरान जयमाला कार्यक्रम सम्पन्न होते ही टेंट के मजदूर सोने चले गए।इसी गांव के टेन्ट का मजदूर 20 वर्षीय अजीत ठाकुर जयमाल स्टेज के नीचे सो गया।सोने से पूर्व अजीत ने एक बिजली का कनेक्शन मोबाइल चार्ज हेतु अपने पास ही रख लिया।सोने के दौरान ही वह करेंट के चपेट में आ गया।जिससे वह अचेत हो गया।
आनन फानन में ग्रमीण अजीत को कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहाँ डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामकलफ का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र और दो बेटियां है।अजीत ही घर का कमाऊ संतान था।इसी के भरोसे ही ही घर का खर्च चलता था।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…