कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को तमकुहीराज पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय के निर्देशन में तथा चौकी प्रभारी महेश मिश्र की अगुवाई में सम्पन्न हुई।
चौकी परिसर में आयोजित इस बैठक में पीस कमेटी के सदस्य, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह फैलाने, उकसावे या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी धर्मों के प्रति सम्मान और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिले तो तत्काल अपने क्षेत्र के सिपाही, हेड कांस्टेबल अथवा सीधे पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि क्षेत्र में आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाया जाएगा।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…