News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बीस थानों की पुलिस, लगातार 48 घंटे दबिश! ”विशेष अभियान’ के तहत 191 अपराधियों को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2024  |  5:30 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बीस थानों की पुलिस, लगातार 48 घंटे दबिश! ”विशेष अभियान’ के तहत 191 अपराधियों को दबोचा

कुशीनगर । जिले में कानून व्यवस्था का वर्चस्व और आम जन को भयमुक्त एहसास कराने के लिए कुशीनगर के पुलिस कप्तान आईपीएस संतोष कुमार मिश्र ने एक ‘विशेष अभियान’ चलाया है. कुशीनगर जिले के बीस थाना क्षेत्रो में बीते 48 घण्टे से चल रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने अभियुक्तो को पकड़ने के लिए लगातार 48 घंटे अभियान चलाया है. पुलिस द्वारा अचानक चलाए गए इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा गया. इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रो में जगह-जगह दबिश देकर 191 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. लगभग हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों ने इस विशेष अभियान तहत जिस तरह से कार्रवाई की उससे अपराधियों में हड़कंप मच गया.

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

बताया जा रहा है की कुशीनगर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस को ये टास्क दिया है की जिले के सभी वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द उनके सही स्थान पे पहुंचना है जिससे जिले में कानून व्यवस्था का राज को और आम जन में भयमुक्त का संदेश पहुंचे। इस अभियान के तहत जिले की पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार 48 घंटे से दबिश दे रही है.

लगातार 48 घंटे से दबिश जारी :

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि जिले भर में एक ‘विशेष अभियान’ चलाया गया है. इसमें विशेष अभियान को पिछले 48 घंटे से लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें कुशीनगर जिले के सभी थाना क्षेत्रो के प्रभारी निरीक्षक की लीडरशिप में बीते लगातार 48 घंटे से दबिश की कार्रवाई की गई. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में लगभग 191 वांछित,इनामिया अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

अपरा​धियों को जड़ से उखाड़ना बड़ा उद्देश्य- संतोष कुमार मिश्र, एसपी

उन्होंने इस संवाददाता से कहा कि कुशीनगर पुलिस ने एक ‘विशेष अभियान’ चलाएं हैं। वर्तमान में अपराध की कैसी प्रवृत्ति है इस पर बदलाव करने के प्रयास किया जा रहा है। कुशीनगर पुलिस का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि अपराधियों को जड़ से उखाड़ना। बीते 48 घण्टे में कुशीनगर पुलिस ने बड़े-बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई है। यह मात्र पुलिस का पहला पड़ाव नहीं है। आगे भी अपराध के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस गौ तस्करी, शराब तस्करी या अन्य अपराधियों पर पुलिस विशेष कार्रवाई करेगी ।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking