News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : दिन के उजाले में पुलिस मुठभेड़, एक पशु तस्कर घायल हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 27, 2024  |  12:03 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : दिन के उजाले में पुलिस मुठभेड़, एक पशु तस्कर घायल हुआ गिरफ्तार
  • बोलेरो वाहन में लदे चार राशि गोवंशीय पशु, एक अवैध तमन्चा ,5300 सौ रुपये नगद बरामद

कुशीनगर । जिले के एसपी संतोष कुमार मिश्र की पुलिस ने “तू डाल डाल तो हम पात पात” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रविवार को दिन के उजाले में एक पशु तस्कर की पैर में पीतल घुसेड़ा हैं। पुलिस और पशु तस्कर में सेवरही थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुआ है,जिसमे एक पशु तस्कर घायल हुआ है जिसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया,जिसके कब्जे से एक बोलेरो वाहन से चार राशि प्रतिबंधित गो वंश,एक अवैध तमंचा,नगद की बरामदगी हुई हैं। घायल, गिरफ्तार पशु तस्कर को प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

पढ़िए पूरी बात!

रविवार को थाना सेवरहीं क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर पशु तस्कर बोलेरो वाहन से सीमावर्ती क्षेत्रो के रास्ते गोवंशो को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जा रहे है। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना सेवरही, थाना पटहेरवा, थाना विशुनपुरा एवं साईबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशुनपुरा सेवरही मार्ग पर गगलवा पुल नहर के पास गणेशापट्टी जाने वाली सड़क नहर मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन पुलिस बैरियर को तोड़कर आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा जंगल में पेड़ों व झाडियों की आड़ लेकर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी पहचान विक्की प्रसाद पुत्र लड्डू प्रसाद साकिन गोपालगढ़ थाना कसया जनपद कुशीनगर, हा0मु0 मंगहरिया आमकोल थाना चौरा चौरी जनपद गोरखपुर के रुप में हुई है। उसके कब्जे से चार राशि गोवंशी पशु, एक ठोस लकड़ी का गोलाकार ठिहा, रस्सी व दो चाकू, एक अवैध तंमचा व तीन जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल,गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी,गिरफ्तारी के आधार स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

जानकारी रहे की घायल गिरफ्तार पशु तस्कर ने पुलिस को बताया कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो सीमावर्ती क्षेत्रो के रास्ते गोवंशीय पशुओं को वाहनों में क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार आदि राज्यों में ले जाकर गो-तस्करी का कार्य करते है। यहां बताना लाजमी होगा कि घायल,गिरफ्तार अभियुक्त का लम्बा अपराधिक इतिहास है। इसके विरुध्द जनपद कुशीनगर , गोरखपुर व आसपास के जनपदों मे लगभग एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत है।

यहां बताना चाहूंगा कि हुए मुठभेड़ में निरीक्षक मनोज पंत थाना साईबर जनपद कुशीनगर मय टीम,प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान थाना विशुनपुरा, थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय थाना सेवरही,थानाध्यक्ष दीपक सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर मय टीम की भूमिका सराहनीय रही हैं।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking