News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आकर 8 वर्षीय किशोर की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 22, 2023  |  6:48 PM

1,199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आकर 8 वर्षीय किशोर की मौत
  • खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव में घटित हुई घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा गांव में रविवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली के चपेट में आकर गांव के ही एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने किशोर को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां लाया जहां चिकित्सक ने उसके मौत होने की पुष्टि कर दी।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

मिली जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र दीपक अपने ट्रैक्टर- ट्राली से गन्ना गांव के रास्ते आ रहे थे कि बृजेश का 8 वर्षीय लड़का आर्यन चपेट में आ गया। पहिये से उसके सर में गम्भीर चोट लग गई। परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस कर्मी सत्येन्द्र चौधरी एवम् चालक विनोद सिंह ने तत्काल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां लाए जहां डाक्टरों ने उस बच्चे की मौत होने की पुष्टि कर दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है वहीं अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। खड्डा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

संबंधित खबरें
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking