News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा किया कार्यवाही की मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2023  |  8:12 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा किया कार्यवाही की मांग

कसया/कुशीनगर । चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वलियवां निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश के बाद सीमांकन के बाद भी भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

उक्त गांव निवासी मोहन चौहान ने उप-जिलाधिकारी कसया को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि गांव के पास मेरी जोत के जमीन में बगलगिरों ने अतिक्रमण कर लिया था जिसको मुक्त कराने के लिए कई बार पंचायत का सहारा लिया लेकिन वे लोग पंचायत की बात मानने से इंकार कर दिये। इसके बाद मैंने उपजिलाधिकारी कसया न्यायालय में पक्की पैमाइश का वाद दाखिल किया। जिसमें धारा 24 के तहत पैमाइश का आदेश जारी हुआ। इसके बाद क़ानूनगो, लेखपाल और पुलिस के मौजूदगी में पक्की पैमाइश कर सीमांकन करते हुए राजस्व कर्मियों ने पत्थर गाड़ दिया। कुछ दिन बाद ही बगलगिरों ने अपने दबंगई के बल पर पत्थरों को उखाड़ दिया। इसकी शिकायत जब मैं थाना पर किया तो कोई कार्यवाही नहीं हुई।

इसके बाद पुनः उप- जिलाधिकारी कसया को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए पुनः सीमांकन को ठीक कराने की मांग किया है लेकिन अबतक मेरे समस्या का समाधान नहीं हो सका है।इस सम्बंध में एसडीएम कसया ने बताया कि जांच करा कर करवाई किया जाएगा।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking