कसया/कुशीनगर । आजादी के अमृत महोत्सव मनाने वा ले इस देश में आज एक पीड़ित अधिवक्ता न्याय के लिए 3 दिन से अनशन पर बैठा हुआ है ।शासन प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की और ना ही उसके समस्या के समाधान के लिए कोई रणनीति ही बनाई।
दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता एवं थाना तुर्कपट्टी स्थित ग्राम बरवा कला निवासी गोपीचंद गुप्ता विगत 3 दिनों से दीवानी न्यायालय कसिया परिसर में क्रमिक अनशन पर है ।उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है ।एक तरफ उनका विपक्षी इनसे संघर्ष करने के लिए और अपनी गलतियों को छुपाने के लिए अनशन पर बैठा था जिसे स्थानीय प्रशासन ने जिला अस्पताल भर्ती करा दिया वही शासन प्रशासन के उपेक्षित रवैए से तंग आकर पीड़ित अधिवक्ता आज तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। आज संघ द्वारा शोक प्रस्ताव था ऐसी स्थिति में कोई नई रणनीति अधिवक्ताओं द्वारा एवं संघ द्वारा नहीं बनाई जा सकी । कल साधारण सभा की बैठक के बाद विचार किया जाएगा ।
आज की अनशन पर बैठने वाले पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ,ओम प्रकाश पांडे ,अनिल त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, पंचानन मिश्र ,राजेश त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश मढ़ी, संजय सिंह ,शिव शंकर कुशवाहा आदि तमाम अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दिया।
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…