कसया/कुशीनगर। दिवानी न्यायालय कसया में आए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी ने अधिवक्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओ को निशाना बनाकर सरकार तथा प्रशासन कमजोर करना चाहती है ताकि सत्य उजागर ना हो । अधिवक्ता विपिन तिवारी पर हुए गुण्डा एक्ट की कार्यवाही पर कहे कि हाटा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ प्रशासन ने इसे दबाने के लिए अधिवक्ता विपिन तिवारी पर दबाव बनाना था,ताकि बिपिन तिवारी अविश्वास प्रस्ताव डर कर वापस लेले, परंतु सच्चाई के लिए लड़ने वाले हमारे वकील विपिन तिवारी डरे नहीं । प्रशासन अगर द्वेष पूर्ण कार्यवाही वापस नहीं करेगा तो हम सब बाध्य हो जायेंगे सड़क जाम व आंदोलन करने को ।
इस मौके पर अध्यक्ष बार ऐसोसिएशन कसया ओम प्रकाश पांडेय , महामंत्री संजय सिंह बघेल , पुनीत श्रीवास्तव, राकेश तिवारी , अशोक राय ,वीरेंद्र श्रीवास्तव , ओमप्रकाश सिंह ,मनोज पांडेय, बद्री नारायण दुबे , ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव , विपिन तिवारी , सुभाष उपाध्याय , राजेश तिवारी , जयंती सिंह, राजू यादव आदि सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…