News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: काला फीता बाँधकर जनपद के समस्त टीबी कर्मचारियों ने किया कार्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2023  |  7:18 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: काला फीता बाँधकर जनपद के समस्त टीबी कर्मचारियों ने किया कार्य
  • छः सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने हेतु दे चुके है ज्ञापन
  • 1 सितम्बर से निक्षय पोर्टल पर रिपोर्टिंग करेगे बन्द

कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में कार्यरत जनपद के सभी टीबी कर्मचारियों द्वारा अपने अपने कार्यस्थल पर प्रदेश संगठन द्वारा लिये गये निर्णय पर 25 एवं 26 को काला फीता बांधकर कार्य करेंगे।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाक्षयरोग केंद्र सहित 18 टीबी यूनिट पर कार्यरत सभी टीबी कर्मचारियों ने अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर काला फीता बाँधकर कार्य किया। काला फीता बाँधकर कार्य इन कर्मचारियों द्वारा शनिवार को भी किया जायेगा।

टीबी सेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्र एवं प्रदेश विधिक सलाहकार अमित राय ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में अपनी छः सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें 5 वर्षो से लंबित सामुहिक बीमा पॉलिसी लागू हो,लॉयल्टी बोनस 10,15 एवं 20 वर्ष की भी सेवा पर मिले, एलटी,टीबीएचबी,डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं ड्राइवर का वेतन बढ़ोतरी किया जाये,विगत 10 वर्ष से टीबी कार्यक्रम में कार्यरत किसी कर्मचारी का वेतन बृद्धि नही हुई उसे बढ़ाया जाये, एसटीएलएस एवं एलटी का रुका रिजल्ट अतिशीघ्र निकले आदि मांगे को पूर्ण नही किया जायेगा तो हम सभी मजबूर होकर 1 सितम्बर से 26 सितंबर तक निक्षय पोर्टल पर एंट्री बन्द कर देंगे। तथा 27 सितम्बर को भारतीय मजदूर संघ द्वारा संविदा कर्मियों के लिये लखनऊ में आयोजित रैली प्रतिभाग करेगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव राय,कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला मंत्री निशांत मिश्र,संगठन मन्त्री संजय द्विवेदी,उपाध्यक्ष सन्तोष यादव,वरिष्ठ उपाध्याक्ष नवीन मिश्र,अमित श्रीवास्तव,विशाल जयसवाल,अमित पांडेय कोषाध्यक्ष नितेश राय,अनुपम मिश्र,सतेंद्र पांडेय,विवेक यादव,कमलशंकर पांडेय,अरमान अहमद,दीपक दुबे,कमरुल होदा,संदीप मौर्या,अमित वर्मा,रामप्रकाश गौतम,खुर्शीद आलम,राकेश राव,सतेंद्र कुमार,आदित्य तिवारी,शाहिद अंसारी,धनन्जय पांडेय,राकेश सोनकर,इसरारअली,करन,रोहन,विपिन कुमार सहित सभी टीबी कर्मचारियों ने काला फीता बाँधकर कार्य किया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking