तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम रूदवलिया निवासी सिंहासन चौहान (45 वर्ष) पुत्र नाटा चौहान मंगलवार को किसी कार्य से बसडिला पाण्डेय चौराहे पर आए थे। इसी दौरान लगभग साढ़े बारह बजे दिन में जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तुर्कपट्टी की तरफ से कसया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सिंहासन चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक वहीं छूट गई। घटना की सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
मृतक अपने पीछे तीन पुत्र—छोटू (17 वर्ष), भोलू (15 वर्ष), गप्पू (14 वर्ष) तथा एक पुत्री गुड्डी (10 वर्ष) को छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…