News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आर्य पब्लिक स्कूल आर्य आईटीआई में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2023  |  8:05 AM

380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आर्य पब्लिक स्कूल आर्य आईटीआई में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
  • छात्र-छात्राओं नें रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
  • शिक्षा से ही उन्नति के दरवाजे खुलते हैं: लता मिश्रा

कुशीनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आर्या पब्लिक स्कूल प्रसिद्धनथ के प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं नें रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अदिति कुमारी, अमृता, ज्योति, अनन्या, परी, सान्या, चंदन कुमार, सत्यम, इत्यादि छात्रों नें अपनी प्रतिभा दिखाई। नन्हे – मुन्ने बच्चों ने भी भारत के आजादी के अमृत महोत्सव संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इसी क्रम में बच्चों ने योग और मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती लता मिश्र ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बेटियों की शिक्षा, सम्मान व सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा से ही उन्नति के दरवाजे खुलते हैं। इसलिए हमें नौनिहालों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। अबलाएं आज हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भग ले रही हैं और सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर छात्राओं के शैक्षणिक विकास लिए विशेष छूट देने की बात कही। विद्यालय के संरक्षक इंजीनियर मनीष मिश्र ने भी महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। कहा कि विद्यालय स्थापना का ध्येय सुदूर क्षेत्र के छात्रों को समुचित एवम स्तरीय शिक्षा देने की परिकल्पना है। जिसे पूरा करने का दायित्व इंजीनिर स्वर्गीय चंद्रभान मिश्र ने लिया और इस संस्था की स्थापना की।

इस अवसर पर भगवती प्रसाद मिश्र, जितेंद्र दुबे, सुरेन्द्र पाठक एवं आशुतोष दुबे समेत गणमान्य व्यक्तियों जन ने अपने विचार रखते हुए नैतिक शिक्षा पर जोर दिया।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking