News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दुर्घटना में घायल दूसरी बच्ची का भी इलाज के दौरान हुईं मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2023  |  8:34 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दुर्घटना में घायल दूसरी बच्ची का भी इलाज के दौरान हुईं मौत

कसया/कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र क्षेत्र के रामकोला मार्ग पर एक जूनियर विद्यालय के गेट के सामने अर्टिका कार की ठोकर से 9मई मंगलवार को एक छात्रा की मौत हो गयी थी,जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा था कि शुक्रवार को  इलाज के दौरान दूसरी बच्ची का भी मृत्यु हो गया ।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गोबरही टोला परशुरामपुर निवासी कक्षा 7 की छात्रा अर्पिता राव पुत्री मोहन राव (13 वर्ष) और कक्षा 6 की छात्रा साक्षी पुत्री सुभाष राव (12 वर्ष) मंगलवार की सुबह गोबरही जूनियर हाईस्कूल पढ़ने जा रही थी। जैसे ही स्कूल गेट के पास पहुंची कि कसया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने ठोकर मार दिया था l जिससे दोनों बच्चीयाँ सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी । घायल छात्राओं को लोगो द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था , जहाँ डॉक्टरों ने अर्पिता को मृत घोषित कर दिया तथा साक्षी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था l नाजुक हालत में जिला अस्पताल से साक्षी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर हो गयी थी l साक्षी का भी इलाज के दौरान चौथे दिन शुक्रवार को मौत हो गयी l मौत की खबर सुनकर गांव में पूरी तरह सन्नाटा छा गया है, तो वही परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है l बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही शव  गोरखपुर से घर आएगा उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा l खबर लिखें जाने तक अभी शव घर नही आया था और न ही कोई अधिकारी मृतिका बच्ची के घर  पंहुचा था l

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking