News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा ने 287 बूथों पर लगाए 11199 पौधे

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 5, 2021  |  7:43 PM

960 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा ने 287 बूथों पर लगाए 11199 पौधे

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत सोमवार को 287 बूथों पर 11199 पौधे लगाए गए।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी धरा को हरा भरा बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। जिसके लिए 23 जून से पुरे जनपद में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जो सोमवार 6 जुलाई तक चलेगा।बृक्षारोपड़ अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने बताया कि सोमवार को कोरोना काल दिवंगत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम पर पूरे जनपद में एक एक पौधा लगाया गया और उसे संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पडरौना नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय अंकित लोहिया के असामयिक मृत्यु के स्मृति में सोमवार को जगदीशपुरम कॉलोनी में स्थित हठी माता के मंदिर के प्रांगण में पौध रोपण किया गया।

इस अवसर पर वीणा वादिनी गर्ल इंटर कॉलेज के प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी, पूर्व नगर मंडल महामंत्री आनंद मिश्र, विशाल शुक्ला,मंडल महामंत्री देवेश कुमार मिश्र,बूथ अध्यक्ष अजीत बरनवाल,प्रतीक मिश्रा और राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय बृंदा प्रसाद के स्मृति में भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय और कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद ने पौधरोपण किया। और कठकुईयां के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय कन्हैया तिवारी और स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता के स्मृति में प्राथमिक विद्यालय सेमरा हर्दो परिसर में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, मण्डल प्रभारी मोहन प्रसाद खरवार, मण्डल महामंत्री छोटू भारती और मण्डल मंत्री विजय कुमार सोनी ने पौधरोपण किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking