News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पशु तस्करों और पुलिस में चली गोली, एक घायल साथी के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 10, 2023  |  7:23 AM

978 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पशु तस्करों और पुलिस में चली गोली, एक घायल साथी के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर। सोमवार को सुबह एक बार फिर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम और पशु तस्करो में मुठभेड़ हो गई जिसमे एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी जिसे उसे घायल अवस्था में उसके एक साथी के साथ दबोच लिया गया । वही अठारह राशि प्रतिबंधित गो वंश को उनके कब्जे से मुक्त कराने में पुलिस टीम सफल हो गई।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

जानकारी हो की एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार के कुशल निर्देशन और डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा पशु तस्करो के विरुद्ध छेड़े गए अभियान को अमली जामा पहना रही कुशीनगर में धाकड़ धवल की पुलिस लागतार पशु तस्करो की कमर तोड़ने में मशगूल है। इस क्रम में बीती रात्रि निकाय चुनाव के अधिसूचना जारी होने के बाद स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल अपने टीम के साथ निकले थे की सूचना मिली की पशु तस्कर प्रतिबंधित जानवरों की एक खेप को डीसीएम ट्रक से बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर स्वाट टीम प्रभारी ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर एन एच आई पार्किंग के पास तमकुहीराज पुलिस के साथ टोह लगा कर उक्त वाहन की प्रतिक्षा करने लगे तब तक उक्त वाहन आते दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश किया लेकिन चालक ने गाड़ी बढ़ा दिया,जिसे पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसमे सवार लोगो ने गाड़ी खड़ी कर भागते हुए पुलिस टीम पर फायर किया,जिसके जवाबी कार्रवाई में अपने सुरक्षा में पुलिस टीम भी फायर किया । जिसमे एक पशु तस्कर वासिद पुत्र अफसर ग्राम पालथेरी थाना गठी पुख्ता जिला शामली की पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया,वही उसका साथी फिरोज खान पुत्र फारुख खान निवासी कनखला जिला शामली को दबोच लिया गया है। उनके कब्जे से एक एक अवैध त्मंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा के साथ उक्त डीसीएम ट्रक से अठारह राशि प्रतिबंधित गो वंश।बरामद किया गया है।

यहां बताना लाजमी होगा की एडीजी अखिल कुमार के अभियान को शत प्रतिशत धरातल पर सफल करने के आतुर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने अभी कुछ दिनों पूर्व जाबांज इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल पर विश्वास जताते हुए स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है। जिन्होंने अपने अल्प समय में ही आज तीसरी बार पशु तस्करो से मुठभेड़ करते हुए इस अभियान को आगे रफ्तार दे रहे है।

इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय मय टीम,स्वाट टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ल,उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव मय टीम कि भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking