News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 17, 2023  |  5:40 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

कुशीनगर। अपर जिला जज / सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर रवि कान्त यादव ने बताया कि शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन संयुक्त जिला चिकित्सालय, कुशीनगर के सभागार में किया गया।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

शिविर को सम्बोधित करते हुए रवि कान्त यादव, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के संबंध में जानकारी दिया गया। इनके द्वारा बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर क्या है और कैसे होता है, इनके द्वारा यह भी बताया गया कि लड़कियों की कम उम्र में शादी होने से सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है। सर्वाइकल कैंसर के टीके के बारे में जानकरी दिया गया।

शिविर में प्रतिभाग कर रहे मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० हरिशंकर राय, चिकित्साधिकारी डा० रेनू मिश्रा महिला रोग विशेषज्ञ व चिकित्साधिकारी स्वाती जायसवाल महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित महिलाओं, आंगवाड़ी, आशाबहुओं व मेडिकल स्टाफ को सर्वाइकल कैंसर होने के कारण, बचाव, लक्षण एवं उपचार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। इनके द्वारा यह भी बताया गया कि 09 वर्ष से 13 वर्ष तक लड़कियों एवं 30 वर्ष से 50 वर्ष के महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया जाता एवं जनमानस से टीका लगवाने का अनुरोध भी किया गया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के स्टॉफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिल राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, अभिमन्यु सिंह, सुधीर यादव एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं ।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking