News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2022  |  3:39 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

फाजिलनगर/कुशीनगर(अनीश पाण्डेय)।
कुशीनगर जनपद के सोहंग गांव में आस्था का महापर्व छठ मईया का व्रत रखने वाली महिलाओं ने सोमवार को उगते सूर्य देवता को अ‌र्घ्य देकर पूजा पूर्ण की। महिलाओं ने घाट किनारे बैठकर विधि विधान से पूजन-अर्चन करते हुए सूर्य देव की आराधना की।

आज की हॉट खबर- ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी...

छठ व्रत रखने वाली महिलाएं भोर में ही घाट पर पहुंच गई।वहां उन्होंने पहले घाट पर विभिन्न प्रकार के फल,गन्ना आदि रखा। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके छठ मईया की आराधना की।महिलाओं ने छठ मईया का व्रत पूरा कर पुत्र,पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व सुखमय जीवन की मनोकामना की।
छठ पूजा के दौरान घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें। जहां लोगों ने छठ पूजा दर्शन कर लाभ प्राप्त किया।इसी दौरान छठ पूजा के आखिरी दिन सुहागिनों ने छठ घाट के समीप पोखरें व तालाबों में घुटने भर पानी में खड़ा होकर दीपदान कर फूलों व फलों से भगवान भाष्कर की आरती उतारी।साथ ही उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया तथा अपने परिवार की खुशहाली व पुत्रों के दीर्घायु की मन्नत मांगी।

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी,पत्रकार व समाज सेवी अनीश पाण्डेय,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह,अशरफ उर्फ बिक्कू अंसारी,अविनाश पाण्डेय,राजेश यादव,शिबू गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking