News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सिपाही ने किया कांड कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जाने क्या है मामला?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 28, 2024  |  1:43 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सिपाही ने किया कांड कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जाने क्या है मामला?

Kushinagar News: कुशीनगर। जिले से एक अजूबा खबर सामने आ रही है, एक सिपाही ने ऐसा कांड कर दिया है, जिससे उसके उपर जिले की चौरा खास पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिछले बीस जनवरी को अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू किया है। हालाकि सिपाही की वर्तमान में तैनाती जोन के सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

जाने क्या है मामला ?

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एक सिपाही पर कुशीनगर जिले की चौराखास पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा उक्त सिपाही के ही गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर नाम और जन्मतिथि बदलकर पढ़ाई कर सिपाही की नौकरी हासिल करने पर हुई है, वही अब शिकायत करता का आरोप है की उक्त सिपाही द्वारा अब शिकायतकर्ता को जान से मरने की धमकी दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल को चौराखास थाना क्षेत्र के अरुसवा गांव निवासी महातम सिंह ने शिकायती पत्र देकर बताया है की मेरे ही गांव का रहने वाला विजय प्रताप सिंह अपना नाम और जन्म तिथि बदलकर फर्जी दस्तावेज पर उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही की नौकरी हासिल की है। शिकायती के अनुसार, विजय प्रताप सिंह ने अपना पहचान छिपाने के लिए बलिया जनपद के अवरई कला बाजार के अवरई खुर्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपना नाम विजय प्रताप सिंह की जगह राहुल कुमार लिखवा दिया और अपनी वास्तविक जन्मतिथि भी बदल दी। आरोपी ने इसी विद्यालय से दसवीं व इंटर की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्ष 2018 में राहुल कुमार के नाम के प्रमाणपत्र पर सिपाही की नौकरी कर रहा है। जबकि विजय प्रताप सिंह ने वर्ष 2007 में ही माध्यमिक शिक्षा परिषद से पूर्वांचल किसान इंटर कालेज, लक्ष्मी विशुनपुर से उत्तीर्ण की और विजय प्रताप सिंह के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

शिकायतकर्ता महातम सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोर्ट के आदेश पर सिपाही राहुल पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण का विवेचक चौरा खास थाना के एसआई सुशील चौरसिया द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking