News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: “साइबर जागरुकता” अभियान! प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल ने छात्र-छात्राओं की लगाई पाठशाला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 5, 2023  |  3:03 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: “साइबर जागरुकता” अभियान! प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल ने छात्र-छात्राओं की लगाई पाठशाला
कुशीनगर । बुधवार को साइबर सेल कुशीनगर के प्रभारी निरीक्षक ने छात्र छात्राओं के साथ पाठशाला लगा कर साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
बताते चले  की कुशीनगर पुलिस की साइबर सेल  इकाई द्वारा साइबर अपराध से आमजनमानस को सुरक्षा प्रदान करने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरुक करने हेतु “साइबर क्राइम जागरुकता दिवस” जो प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को मनाया जाता है, जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना पुलिस टीमों साइबर क्राइम से सम्बन्धित होने वाले अपराध के प्रति आम जनता,छात्र,छात्राओं एवं प्रमुख स्थानो आदि पर जनता से मुखातिब होकर तथा पम्पलेट इत्यादि वितरण कर जागरुक किया जाता है तथा जनता की साइबर सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक थाना पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना एवं साइबर सुरक्षा टीम का गठन किया गया है जिससे आम जन मानस को साइबर अपराध से मुक्त रहने का ट्रिप्स साझा किया जाता है।
इसी क्रम में  अप्रैल माह के प्रथम बुधवार को प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल  मनोज कुमार पन्त व मय साइबर सेल टीम द्वारा गीता इण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल कुबेरस्थान कुशीनगर के प्रधानाचार्य की मौजुदगी में छात्र,छात्राओं को साइबर अपराध के सम्बन्ध विस्तृत रुप से जानकारी एवं साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम पर विस्तृत रुप से इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के संबंध साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ए टी एम कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी, चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड, आनलाइन एप्प के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।
 इस कार्यक्रम में विधालय के छात्र छत्राओ के साथ साइबर सेल कुशीनगर के पुलिसकर्मी,और विधालय परिवार के जिम्मेदार उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking