News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेगम अख्तर पुरस्कार” हेतु आवेदन करने की तिथि 15 नवंबर तक निर्धारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2023  |  4:41 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेगम अख्तर पुरस्कार” हेतु आवेदन करने की तिथि 15 नवंबर तक निर्धारित WhatsApp

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा / ठुमरी / गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक, जिसकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को “बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जिसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को रू० 05.00 लाख (पांच लाख मात्र) की धनराशि एवं अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाता है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

उन्होंने बताया है कि “बेगम अख्तर पुरस्कार” हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप पर 15 नवंबर 2023 तक किया जा सकता है। पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट http://upculture.up.nic.in पर देखा जा सकता है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर 15 नवंबर को  सायं 05:00 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, जवाहर भवन, नवम् तल, लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किये जा सकते है । जिलाधिकारी ने बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए विचार किये जाने वाले कलाकार के लिए अर्हताओ के विवरण में बताया है कि आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिये।कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये।

कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए । यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिए ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking