News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश की सभ्यता, सनातन संस्कृति और सुरक्षित भविष्य के लिए 2024 में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनना बहुत जरुरी है- कामेश्वर सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 17, 2023  |  3:51 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश की सभ्यता, सनातन संस्कृति और सुरक्षित भविष्य के लिए 2024 में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनना बहुत जरुरी है- कामेश्वर सिंह WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित नए मतदाताओं को पार्टी की रीति-नीति के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ‘वोटर चेतना अभियान संचालित करेगी। अभियान के बारे में पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मंगलवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं वोटर चेतना अभियान की बारीकियों को समझाया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इसी क्रम में बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि वोटर चेतना अभियान जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि देश की सभ्यता, सनातन संस्कृति और सुरक्षित भविष्य के लिए 2024 में भारतीय जनता पार्टी की विजय और नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनना बहुत जरुरी है। जिसके लिए पार्टी की रणनीति के अनुसार पहली प्राथमिकता मतदाता सूची पर है और इसी के लिए 29 अक्टूबर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ वोटर चेतना महाअभियान की शुरुआत करने वाली है। इस अभियान का सबसे पहला लक्ष्य 1 जनवरी 2024 तक 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों का वोटर पहचान पत्र बनवाना है। वोटर लिस्ट में उनका नाम हो ये जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय ने कहा कि पार्टी द्वारा सभी विधान सभाओं में कम से कम 10 हजार नये मतदाता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे भारतीय जनता पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 19 और 20 अक्टूबर को सभी मण्डलों में वोटर चेतना अभियान की मण्डल कार्यशाला आयोजित किया जाएगा जिसमें सबसे पहले पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यशाला को पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र,विधायक विवेकानंद पाण्डेय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ असीम राय,विनय प्रकाश गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, नन्द किशोर मिश्र,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, दीपलाल भारती, मदन गोविंद राव, डॉ पीके राय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व वोटर चेतना अभियान के जिला संयोजक सुदर्शन पाल ने किया तथा अभियान के सह संयोजक मारकण्डेय शाही ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, बाबूनन्दन सिंह, बलिराम यादव, रामसागर कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष नन्द किशोर नाथानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking