कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने जनपद के पूर्व सैनिकों / विधवाओं तथा उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि स्टेशन हेडक्वाटर, जीआरडी गोरखपुर द्वारा ईएसएम रैली का आयोजन दिनांक: 27 अक्टूबर 2023 समय 09 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय, कुशीनगर में होना प्रस्तावित है।
उक्त समारोह में सभी पूर्व सैनिक / विधवाएं तथा उनके आश्रित सादर आमंत्रित है। उक्त अवसर पर कॅन्टीन एवं ईसीएचएस / मेडिकल चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी तथा स्पर्श पॉटल पर आ रही पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का भी निस्तारण किया जायेगा तथा पूर्व सैनिकों / विधवाओं तथा उनके आश्रितों को व्हील चेयर. हीअरिंग एड स्टीक तथा पात्र को नगद धनराशि इत्यादि वितरित किया जायेगा ।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर उक्त अवसर का लाभ उठावे तथा ईएसएम रैली को सफल बनावें ।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…